कवर्धा और बेमेतरा जिले को जोड़ने वाली सड़क मार्ग जर्जर मरम्मत की मांग

TCN TIMES NEWS: कवर्धा और बेमेतरा जिले को जोड़ने वाली मथानी कला से मथानी खुर्द तक का सड़क मार्ग जर्जर हालत
यह सड़क तीन से चार वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित यह सड़क अब कई जगह टूट-फूट गई है, जिससे ग्रामीणों राहगीरों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता।
आपको बता दे कि अधिकांश हाफ नदी के किनारे बने हिस्से में कटाव के कारण मार्ग पर आवागमन लगभग बंद होने की स्थिति बन रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क का निर्माण कवर्धा स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इकाई के माध्यम से कराया गया था। सड़क के कुछ हिस्सों में सीसी रोड और कुछ हिस्सों में डामरीकरण किया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ वर्षों के भीतर ही सड़क कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद से अब तक एक बार भी मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। ग्राम मथानी खुर्द के पास हाफ नदी के किनारे सड़क बनाई गई थी।
बीते बरसात के मौसम में नदी के तेज बहाव से सड़क के नीचे का हिस्सा कट गया, जिससे सड़क बहने की स्थिति में पहुंच गई थी। वर्तमान में नदी किनारे कटाव रोकने के लिए सीमेंट की दीवार (तटबंध) बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन यह निर्माण कार्य भी लंबे समय से बंद पड़ा है। ऐसे में आगामी बरसात के मौसम में मार्ग फिर से बंद होने की आशंका जताई जा रही है। जिसे बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा
बेमेतरा जिले के ग्राम उड़तला और मथानी खुर्द के बीच बनी सीसी सड़क कई हिस्सों में टूटकर अलग-अलग टुकड़ों में बंट गई है।
