छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक.. कुछ दिन में अधिक तापमान बढ़ने की संभावना

TCN TIMES NEWS RAIPUR : मार्च का महीन स्टार्ट हुआ कुछ ही दिन हुआ नहीं लेकिन बात करे गर्मी की तो अपना मे असर दिखाना शुरू कर दिया है।
रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राज्य में फिलहाल अभी बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी जिससे राज्य में गर्मी का असर और बढ़ेगा।
सामान्य से अधिक तापमान की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। जबकि आने वाले दिनों में यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है।
