जिला मुंगेली (छ.ग.)
*रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को*
*इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर आदि पदों पर होगी भर्ती*
मुंगेली, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 19 जून को जिला रोजगार कार्यालय जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर में प्रातः 11 बजे से शाम 03 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 02 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
वहीं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 90 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पद के लिए कम्प्यूटर, 12वीं, स्नातक पास योग्यता निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in, e rojgar cg app अथवा जिला रोजगार कार्यालय मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।


