झयकुमार चंद्रवंशी पंडरिया नगर पालिका परिषद के बने एल्डरमैन… किया आभार व्यक्त..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगर निगमों और नगर पालिकाओं में हाल ही में एल्डरमैन की नियुक्तियां हुई हैं। जिसमें पंडरिया नगर पालिका परिषद के बहुत ही चर्चित जन -जन के समस्याओं के मुद्दों को उठाने वाले एवं सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने वाले झयकुमार को नगर पालिका परिषद पंडरिया का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। जिससे समर्थकों एवं भाजपा संगठन के साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं बधाई दिया।
आपको बता दे कि झयकुमार चंद्रवंशी जमीनी स्तर से भाजपा पार्टी का सेवाभाव निस्वार्थ एवं सभी वर्गों के लोगों की सेवा करते आ रहे है। पूर्व में अखिल विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के विभिन्न पदों पर अपना सेवा कार्य किया है। इसी सेवा और लगन कार्य को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा पंडरिया मंडल का महामंत्री बनाया गया था।
महामंत्री पद पर रहते हुए विभिन्न जन समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन तक जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष रखा एवं भारतीय जनता पार्टी का उभरता हुआ युवा नेता साबित हुआ। भाजपा संगठन के लिए ईमानदारी, निःस्वार्थ कार्य, मेहनत ,लगन , सेवा कार्य को देखते एल्डरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।
झयकुमार चंद्रवंशी ने भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहते हैं कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है और इतना बड़ा दायित्व मुझे सौंपा है, इसका मैं शुद्ध अंतकरण से निर्वहन करुंगा समस्त मित्रों एवं साथियों का धन्यवाद जिसने मुझे अपना अमूल्य समय निकालकर शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किया।














