कवर्धा: सार्वजनिक स्थानों में प्याऊ घर की अभी तक व्यवस्था नहीं.. राहगीरों को हो सकती है परेशानी

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी पूरे तरह अपनी दस्तक दे चुके है, लेकिन अभी तक कबीरधाम जिले के किसी भी सार्वजनिक स्थान में प्याऊ घर की स्थापना नही हुई है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो सकती है।
वर्तमान में दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच गया है। मार्च के अंतिम दिनों में यह तापमान 40 तक जाने की संभावना है, इस प्रकार की समस्या को शासन प्रशासन देखते हुए भी सार्वजनिक स्थानों में प्याऊ घर की स्थापना नहीं किया है।
प्याऊ घर की स्थापना से लाभ
यह सेवा के साथ साथ पहल भी है क्योंकि प्याऊ घर की स्थापना केवल राहगीरों को राहत देती है बल्कि समाज में सेवा और भाईचारे का संदेश भी देती है।
