जिला मुंगेली के 02 थाना जरहागांव एवं फास्टरपुर में ‘‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’ का किया शुभारंभ…..

TCN TIMES NEWS MUNGELI: संभाग मे सर्वप्रथम जिला मुंगेली मे 02 थानों मे ‘‘ई-मालखाना’’ का किया गया उद्घाटन, बारकोड स्कैन कर डिजिटल रूप से जप्त सामानों को रखा जायेगा सुरक्षित.
केस प्रापर्टी के डिजिटल रिकार्ड एवं सुरक्षित प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल “ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम” का शुभारंभ
को आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज के द्वारा बिलासपुर संभाग मे सर्वप्रथम जिला-मुंगेली के 02 थाना जरहागांव एवं फास्टरपुर में “ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया, जिसमें पुलिस थानों में विभिन्न अपराधों, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों में जब्त की गई सामग्री को केस प्रापर्टी के रूप में मालखाने में सुरक्षित रखा जाता है। बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार की जब्त सामग्री होने के कारण उनके रिकार्ड का व्यवस्थित संधारण एवं आवश्यकता के समय संबंधित सामग्री की जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण होता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’लागू किया जा रहा है।
‘ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम’’ के माध्यम से मालखाने में रखी गई केस प्रापर्टी एवं जब्त सामग्री का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इस प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में जब्त की गई नकदी, वाहन, हथियार, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित सामग्री, आबकारी एक्ट से संबंधित सामग्री तथा अन्य प्रकार की केस प्रापर्टी/जप्त सामाग्री का डिजिटल रिकार्ड संधारित किया जाकर रिकार्ड व्यवस्था के साथ आने वाली कठिनाइयों को कम करने तथा रिकार्ड अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने में सहायता मिलेगी।














