शासकीय महाविद्यालय कुंडा: विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में दिनांक 5/9/2026, दिन शनिवार को महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री परषोत्तम निर्मलकर, महाविद्यालय के जनभागीदारी सदस्य श्री रमन खनूजा, श्री देवेंद्र चन्द्रावशी अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, एवं श्री अमर चंद्राकर उपस्थित रहे।

अतिथियों ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व स्टॉफ को श्रीफल एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक केशव प्रसाद जायसवाल, विकास जोशी, डॉ कृष्णा कार्की, श्री गुलशन चंद्राकर, झगर कुमार साहू, अनीता देवांगन, नीतू देवांगन, जिज्ञासा पात्रे,गुलाबा धृतलहरे, दिव्या भारती कुर्रे, माया भास्कर, धनंजय चन्द्रवंशी, चंद्रभूषण चंद्रवंशी, एवं सौरभ धावलकर व अंजू रजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंजू देवांगन ने किया।










