सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, हैदराबाद के राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर का चयन

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: पंडरिया. सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (Centre for Cultural Resources and Training–CCRT), हैदराबाद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘हमारी सांस्कृतिक विविधता’ के लिए कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड से
शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम 7 से 16 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को परिचित कराना तथा विभिन्न राज्यों की लोककला, लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और जीवन-मूल्यों को एक-दूसरे से जोड़ना है।

शिक्षा के साथ कला, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों को जोड़कर बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति समझ और सम्मान विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर का यह चयन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को “विविधता में एकता” की भारतीय भावना को समझने तथा देश की अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं को जानने और साझा करने का अवसर मिलेगा।










