कवर्धा : घटिया नाली का निर्माण .. मानकों के अनुरूप कार्य नहीं..मोहल्लेवासियों ने की शिकायत.. चला बुलडोजर

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: कवर्धा में पिलारी नहर गौरव पथ निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर मोहल्लेवासियों से मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया है . मोहल्ले वासियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और निर्धारित एस्टीमेट से विपरीत काम किए जाने की शिकायत डिप्टी सीएम विजय शर्मा से किया था. जैसे ही शिकायत विजय शर्मा को मिला तो गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कराई। जांच में मानकों के अनुरुप निर्माण कार्य नहीं हो रहा था।
आपको बता दे कि निर्माण की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई. इस पर नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी बहुत क्रोधित होते हुए तत्काल जेसीबी मंगवाकर निर्माणाधीन नाली को तोड़वा दिया.
अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि जिस इंजीनियर की देखरेख में यह कार्य हो रहा था, उसके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जाएगी. उसके साथ साथ ठेकेदार को सख्त आदेश दिया गया कि नाली का निर्माण एक समान स्तर पर और निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही किया जाए, अगर निर्माण कार्य में कोई चूक पाया जाता है तो उचित कार्यवाही किया जाएगा।
