शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में “सुरक्षित बचपन अभियान” पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
(अभियान का मुख्य थीम -जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार है)

TCN TIMES NEWS PANDRIYA : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति पंडरिया के तत्वाधान में आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पंडरिया में “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पंडरिया एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति पंडरिया रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती एन.के.एक्का के द्वारा मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार अग्रवाल जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती शैल बिसेन द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं “सुरक्षित बचपन अभियान” के महत्व पर प्रकाश डाला।
अपने उद्बोधन में माननीय न्यायाधीश महोदय श्री आलोक कुमार अग्रवाल जी ने छात्राओं को बताया कि – यह अभियान नालयशा द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को शुरू किया गया है, जिसका मूल उद्देश्य बच्चों को पास्को एक्ट 2012 के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान की थीम है – “जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार” है और यह
संदेश देना कि – “हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी”। इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा, ( मोबाइल इंटरनेट सोशल मीडिया से जुड़े खतरे) ,शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता एवं बाल संरक्षण संबंधी सहायता,(टोल फ्री नंबर 15100) व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर पैरलीगल वॉलिंटियर मानस राम पटेल, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

