12 वी बोर्ड परीक्षा में आत्मानंद स्कूल पंडरिया के छात्रा करिश्मा साहू ने 90.4%के साथ रही अव्वल

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: पंडरिया- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में कबीरधाम जिले के विकास खंड पंडरिया के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम पंडरिया के मेधावी छात्रा करिश्मा साहू ने 12 वी विज्ञान संकाय बोर्ड परीक्षा में 90.4%अंक प्राप्त कर इन्होंने संस्था एवम जिला को गौरवान्वित किया है।
मेधावी छात्रा ने स्काउट गाइड, खेलकुद, प्रेरणा कार्यक्रम एवम् विविध शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर राज्य स्तर मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। इन्होंने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों को साक्षर बनाने में महत्व पूर्ण योगदान दिया है।
12 वी मे उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, प्राचार्य विकास शुक्ला, व्याख्याता गीता राम साहू, चन्द्रविजय जैन, थानुराम साहू अनूप गुप्ता, स्मृति श्रीवास्तव, संग्राम चंद्रवंशी, ओम पटेल एवम् समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी।
