छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश की संभावना

TCN TIMES NEWS CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से अब राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अगले 5 दिन की स्थिति
1 पिछले 24 घंटे में तापमान 2-3 डिग्री तक गिरा।
2 अगले दो दिन में और 2-3 डिग्री गिरावट के आसार।
3 अगले 5 दिन आंधी, बिजली और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
4 कई इलाकों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।
5 रायपुर में रविवार को आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना।


