ओबीसी महासभा का संभाग स्तरीय कैडर कैंप राजनांदगांव में आयोजित..

मंडल कमीशन और ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दिया गया
TCN TIMES NEWS KAWARDHA: ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राजनांदगांव में संभाग स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन राधेश्याम साहू प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में संगठन की प्रमुख मांगों, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं रणनीति तैयार की गई।
कैडर कैंप में राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की जातिगत गणना, “वन नेशन–वन रिजर्वेशन”, छत्तीसगढ़ में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, तथा मंडल कमीशन की सभी अनुशंसाओं को लागू करने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों, अनुसूची और क्रीमिलेयर विषय पर विस्तृत जानकारी महेंद्र वर्मा एडवोकेट ने दिए। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी जिला स्तरीय कैडर कैंप के आयोजन को सभी संभाग और जिला स्तर पर कार्यशाला को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में जिला कबीरधाम से ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष बालाराम साहू , प्रदेश सचिव आनंद साहू, उपाध्यक्ष जीवन कौशिक, महासचिव भुनेश्वर गढ़ेवाल , हरीश साहू , उपाध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा संजीव साहू , संभाग उपाध्यक्ष कौशल साहू, अध्यक्ष महिला मोर्चा पूर्णिमा चंद्राकर सहित ब्लाक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कैडर कैंप में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने तथा ओबीसी समाज के अधिकारों और मांगों को लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।














