151 किमी लंबी कांवड़ यात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा के साथ पार्षद नरोत्तम साहू..500 से अधिक श्रद्धालु शामिल..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: छत्तीसगढ़ के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. हर साल की तरह इस साल भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर भोरमदेव मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक के लिए निकल पड़ी हैं. इसी बीच पंडरिया नगर पालिका के जाने माने एवं बहुत चर्चित जन जन की आवाज नरोत्तम साहू भी विधायक के साथ कदम से कदम मिलाते आस्था एवं भक्ति का जन को संदेश देते हुए अमरकंटक से जल भरकर निकल चुके है। इस यात्रा में करीब 500 कांवड़ भक्त शामिल हैं.
कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के मौके पर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पत्थलगांव विधायक गोमती साय और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे. ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कांवड़िए नाचते गाते यात्रा पर रवाना हुए.














