पांडातराई : जलेश्वर महादेव डोंगरिया घाट में विशव मानव रुहानी केंद्र शाखा नागपुर की ओर से शिवभक्तों को मिली स्वास्थ्य, भोजन एवं फलाहार की निःशुल्क सुविधा..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: जलेश्वर महादेव डोंगरिया घाट, कबीरधाम (छत्तीसगढ़) क्षेत्र में लगे कांवड़ मेडिकल कैंप, शिवभक्तों को मिली स्वास्थ्य, भोजन एवं विशेष सेवा गरम पानी से पाव की मसाज की सुविधा 10 से 17 अगस्त तक होगा संचालित
शिव सेवक संत बलजीत सिंह जी अपार कृपा एवं प्रेरणा से इस वर्ष पुरे भारत में 90 कांवड़ मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में विशव मानव रुहानी केंद्र शाखा नागपुर की ओर जलेश्वर महादेव डोंगरिया घाट , कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंप का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभकों को निःस्वार्थ सेवा प्रदान करना हैं ।

प्रत्येक कैंप में निःशुल्क स्वास्थ्य मंडलण, टीम की उपलब्धता, प्राथमिक उपचार, भोजन एवं फलाहार की व्यवस्था रहेगी, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह सेवाए 10 अगस्त 2026 से लेकर 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी| कैंप के दौरान स्वच्छता एवं सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है सभी सेवादार और कैम्प प्रमुख अपनी सेवा के प्रति तत्पर हैं| यह शिविर पूर्ण रूप से शासन एवं पुलिस प्रशासन की अनुमति से आयोजित किया जा रहा है। सभी कांवड़ियों के प्रति सेवाभाव एवं निःशुल्क सेवा ही इस कार्य का मुख्य उद्देश्य है।














