छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस कमेटी जिला मीडिया कवर्धा आजीवन सदस्य प्रहलाद सिंह धुर्वे ने 11वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल..

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: “रक्तदान ही महादान है और किसी असहाय की जिंदगी बचाना ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है”—इसी मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए आदिवासी कांग्रेस कमेटी कबीरधाम) के आजीवन सदस्य प्रहलाद सिंह धुर्वे ने समाजसेवा की एक अनुकरणीय मिसाल कायम की है।
शासकीय मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती ग्राम जामुनपानी निवासी मनीष धुर्वे को गंभीर स्थिति में तत्काल ‘बी पॉजिटिव’ (B+) रक्त की आवश्यकता थी। परिजनों की चिंता और चिकित्सकों की सलाह की खबर मिलते ही प्रहलाद सिंह धुर्वे बिना एक क्षण गंवाए अस्पताल पहुंचे और निस्वार्थ भाव से 11वीं बार रक्तदान कर मरीज की जान बचाई।
इस सराहनीय कार्य के बाद प्रहलाद सिंह धुर्वे ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को तोड़ना जरूरी है। हमारा थोड़ा सा समय और रक्त किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है।”
प्रहलाद सिंह धुर्वे के इस लगातार 11वें रक्तदान और तत्परता के लिए आदिवासी कांग्रेस एवं दिल्ली लेवल के पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनकी मुक्तकंठ से सराहना की है।














