नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस

TCN TIMES NEWS PANDRIYA कुंडा। मेरा युवा भारत कवर्धा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल जी के मार्गदर्शन में एवं माय भारत यूथ वॉलिंटियर रोहित रजक के कुशल नेतृत्व में नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री परषोत्तम निर्मलकर जी, अध्यक्ष जनभागीदारी प्रबंधन समिति, नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा रहे।

मुख्य अतिथि श्री परषोत्तम निर्मलकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता रही। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं माय भारत यूथ वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

