छत्तीसगढ़ : महतारी वंदन योजना से 68,48,899 महिलाएं लाभान्वित
TCN TIMES NEWS KAWARDHA: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है।
योजना में महिलाओं को प्रत्येक माह ₹1000 की धनराशि सीधे उनके खाते में प्रदान की जाती है। प्रदेश की कोई भी विवाहित महिला, जिसकी उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक है, वो इसमें पात्र है। अभी तक 68,48,899 महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।
सुशासन सरकार का प्रयास है कि महिलाओं का सशक्तीकरण हो, जिससे उनके परिवार मजबूत बने और छत्तीसगढ़ समृद्ध हो।
