छः सिल्वर काश्य पदक के साथ कवर्धा जिला की बेटियों ने जिले का किया नाम रोशन.. पहनने क़ो कीट नहीं था अन्य प्रदेश की लड़कियों से कीट मांगकर खेला मैच

TCN TIMES NEWS PANDRIYA -इंटरनेशनल ओलम्पिक डे सेलिब्रेशन नेशनल गेम में कवर्धा जिला पंडरिया विधानसभा के छः लड़कियों ने कराटे में अपना प्रदर्शन किया मात्र दो माह के लगातार चार से पांच घंटे प्रैक्टिकल ने नेशनल गेम तक पंहुचा दिया लड़कियों ने अपने सर्वोच्च प्रदर्शन किया और अन्य प्रदेश से आये कई साल से प्रैक्टिकल कर रहे खिलाड़ियों के सामने बिना किसी डर भय के पूरी हिम्मत से प्रदर्शन किया और सिल्वर एवं काश्य मैडल हासिल की माँ भारतीय एकेडमी की कराटे कोच ज्योति बघेल ने बताया की सिर्फ दो माह पूर्व ही हमने प्रशिक्षण देना शुरू किया ओ भी बिना किसी कीट के लड़कियों का लगन का नतीजा ही था जो ओ यंहा तक पहुंच पाये झारखण्ड मध्यप्रदेश उत्तराखंड नैनीताल पश्चिम बंगाल जैसे कई प्रदेश से प्रोफेशनल खिलाड़ियों ने भाग लिया.

और उनके सामने टीक पाना ही मुश्किल था जहां हमारे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया माँ भारतीय एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु ने सबसे पहले पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी का आभार प्रकट करते हुवे कहा की पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी के सहयोग से ही लड़कियां नेशनल खेल पाई रायपुर में रुकने खाने का पूरा इंतजार पंडरिया विधायक जी द्वारा किया गया जिसके कारण कोई परेशानी नहीं हुई आगे अश्वनी यदु ने कहा की लक्ष्य पब्लिक स्कूल के संस्थापक भूषण तिवारी जी द्वारा जगह उपलब्ध करवाया गया ताकि सुबह 5 से कराटे की प्रैक्टिस हो सके पूरी सुरक्षा सी सी टीवी की निगरानी में बच्चों क़ो ट्रेनिंग दिलवाने में अहम मदद लक्ष्य पब्लिक स्कूल का रहा.
जिसके लिये पूरा टीम उनको आभार व्यक्त करता है हमने बहुत कम संसाधन में शुरुवात की और नेशनल तक का सफर तय किया हमारे पास कीट तक का व्यवस्था नहीं था बड़ी मुश्किल से मांग मांगकर बच्चों ने यह प्रतियोगिता में भाग लिया सभी ने पूरी आत्मविश्वास के साथ अपना प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ है कवर्धा जिले की बेटियों ने अपने जिले क़ो तीन सिल्वर एवं तीन काश्य पदक जितवाये नेशनल गेम में भाग लेने वाले
जैतपुरी निवासी यशश्विनी यदु प्राण खैरा से संस्कृति केशरवानी प्राण खैरा से दामिनी यादव प्राण खैरा से रागिनी निर्मलकर कोदवा कला से डिंम्पल साहू अतरिया खुर्द कामनी निषाद सभी क़ो बहुत बहुत बधाई शुभकामनायें आगे और प्रदर्शन के लिये तैयार किया जायेगा दामापुर के समस्त क्षेत्रवाशियों ने सभी विजेताओं क़ो बधाई शुभकामनायें दी एवं माँ भारतीय एकेडमी के संचालक अश्वनी यदु की इस कोशिश के लिये सभी ने आभार व्यक्त किया


