लोकेशन -लोरमी मुंगेली
मुंगेली जिले के थाना चिल्फी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार, थाना चिल्फी में दर्ज अपराध क्रमांक 41/26 के तहत ग्राम पंचायत अखरार निवासी दुर्गेश कुर्रे पर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार तलाश और तकनीकी सहायता के आधार पर हैदराबाद पहुंचकर नाबालिग लड़की और आरोपी को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वहीं आरोपी दुर्गेश कुर्रे को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
बाइक -थाना प्रभारी चिलफी रघुवीर लाल चंद्रा














