स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोदवागोड़ान के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, एचडीएफसी बैंक की कार्यप्रणाली को जाना

स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय कोदवागोड़ान में संचालित बैंकिंग विषय के अंतर्गत आज बैंकिंग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोरमी ले जाया गया।
TCN TIMES NEWS PANDRIYA: भ्रमण दल को प्राचार्य श्री प्रेम सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री मनहरण ध्रुव, श्री हेमंत कुमार तिवारी, श्री भरतलाल सोनंत, श्री दीप साहू, श्री अजीत साहू, श्री विक्रांत राज, श्री प्रकाश ध्रुव, श्री दुष्यंत सिंह राज, श्री सुरेश कुमार पटेल, श्रीमती गिरीशा गोगिया, श्री टुकेश्वर चंद्राकर, श्री अशोक साहू, श्री राधेश्याम साकत और श्री संजय साकत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बैंकिंग टीचर श्री लीलाधर साहू के नेतृत्व में विद्यार्थी बस द्वारा एचडीएफसी बैंक, लोरमी पहुंचे। वहां बैंक मैनेजर श्री राहुल त्रिपाठी ने विद्यार्थियों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया। विद्यार्थियों ने भी बैंक मैनेजर का स्वागत किया।

बैंक के स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, जिसमें UPI, ऑनलाइन बैंकिंग, बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, गोल्ड लोन, लॉकर सुविधा, जमा-निकासी प्रक्रिया और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
बैंक प्रबंधक ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। भ्रमण के दौरान बैंकिंग टीचर श्री लीलाधर साहू के साथ सहयोगी के रूप में श्री प्रकाश ध्रुव, श्री महेश कुमार बरेठ और श्रीमती मीरा राजपूत मौजूद रहीं।

शैक्षणिक भ्रमण के पश्चात सभी विद्यार्थी शाम 4 बजे विद्यालय वापस पहुंचे, जहां प्राचार्य श्री प्रेम सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।










