छत्तीसगढ़ में क्राइम: 2 साल में 2960 हत्याएं, हर दिन 4 मर्डर:रायपुर में सबसे ज्यादा 160 वारदातें..

TCN TIMES NEWS CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में पिछले 2 सालों में 2960 हत्या के मामले दर्ज किए गए। यानी औसतन हर महीने 123 और हर दिन करीब 4 लोगों का मर्डर हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि नक्सल प्रभावित रहे बस्तर संभाग के कई जिलों की तुलना में रायपुर में ज्यादा हत्याएं हुईं।

जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 तक रायपुर में सबसे ज्यादा 169 हत्याएं हुई। इसके बाद जशपुर और रायगढ़ में 114-114, जबकि दुर्ग और सरगुजा में 113-113 हत्या के मामले दर्ज हुए। बिलासपुर में 109 लोगों की हत्या हुई।

यह खबर जानकारी के अनुसार है वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता।














