कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा अंतर्गत सामनापुर–मोतेसरा मार्ग निर्माण कार्य में विभागीय लापरवाही ने ग्रामीणों का जीवन कठिन बना दिया है..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: सड़क निर्माण के दौरान केवल मिट्टी डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से पूरा मार्ग कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों के साथ-साथ प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी भुगतना पड़ रहा है। बच्चे हाथों में चप्पल लेकर कीचड़ भरे रास्ते से पैदल स्कूल जाने को मजबूर हैं।

आदिवासी कांग्रेस कमेटी का जिला मीडिया प्रभारी प्रहलाद सिंह आगे बताते है कि इसी बदहाल सड़क ने सामनापुर के डिलवापारा निवासी 55 वर्षीय चरवाहा कुमार यादव की जिंदगी पर भी भारी कीमत डाली। गंभीर रूप से बीमार होने के दौरान उनके पास उपचार के लिए इंतजार करने का समय नहीं था।
उनके पास केवल कुछ घंटे थे, लेकिन सड़क पर फैले कीचड़ और दलदल ने समय पर अस्पताल पहुंचने का रास्ता छीन लिया।














