लोरमी: कुदरापारा महामाया मंदिर के पास अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर
लोरमी नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 12 के फुदरापारा स्थित महामाया मंदिर के समीप शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कबाड़ इकट्ठा कर कब्जा किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। राजस्व एवं नगर प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कबाड़ हटवाया और शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर होने वाले अवैध कब्जों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।














