पंडरिया शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा : कविता और नृत्य से सजा कक्षा 5वीं के बच्चों का भव्य विदाई समारोह

TCN TIMES NEWS PANNDRIYA : शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों व अतिथियों द्वारा बच्चों की आरती, तिलक और पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत कर किया गया।
प्रधान पाठक राजेश कुमार पात्रे ने छात्रों को आगामी केंद्रीकृत परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। वहीं शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने स्वरचित कविता के माध्यम से विद्यालय के बीते पलों को याद किया और सभी बच्चों को शैक्षणिक भविष्य के लिए कंपास भेंट किए, वहीं पहली से चौथी तक के बच्चों ने भी स्वयं के हाथों से बनाए ग्रीटिंग कार्ड्स को सौंपकर अपना प्रेम व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए, वहीं अन्य बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को और आकर्षक बना दिया। अंत में विद्यालय की ओर से सभी के लिए स्वल्पाहार में मिठाई, नमकीन और अंगूर का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष भुवन मरावी, सुखदेव, अंतराम, जयाकुमारी, प्रीति, रानी, तुलसी, दीक्षा पालकगण, पूर्व छात्रा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
