स्वतंत्रता सप्ताह के तहत तिरंगा यात्रा: कन्या शाला की छात्राओं ने साइकिल में तिरंगा यात्रा निकाला, दिया देश प्रेम का संदेश..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: स्वतंत्रता सप्ताह के उपलक्ष में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत नगर की शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने आज साइकिल में तिरंगा रैली निकाली। छात्राओं की यह तिरंगा यात्रा शाला परिसर से शुरू होकर पंडरिया नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड के रास्ते भारत माता चौक से होते हुए सामुदायिक भवन तक, उसके पश्चात पून: विद्यालय में आकर समाप्त हुई ।
तिरंगा यात्रा के दौरान छात्रों ने तिरंगा लेकर पूर्ण उत्साह के साथ “भारत माता की जय” , “वंदे मातरम “, “झंडा ऊंचा रहे हमारा”, जैसे नारे लगाए एवं आम नागरिकों व जनमानस को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया।
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाना था। संस्था की सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने भी अपने स्कूटर एवं बाइक में छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। रैली के समापन पर छात्राओं देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया ।
यह रैली संस्था की प्राचार्य श्रीमती एन. के. एक्का के मार्गदर्शन में आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ व्याख्याता टी एल चेल्से, सी. पी. डाहिरे ,शैल बिसेन, एकता सिंह ,भारती ठाकुर, दुर्गेश वैश्य , मानसिंह यादव, संगीता दिवाकर,मंजू भगत एवं अन्य सभी शिक्षकगण छात्राओं सहित शामिल हुए।














