विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत कबीरधाम जिले की 442 ग्राम पंचायतों में 977 कार्य प्रगतिरत..

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत कबीरधाम जिले की 442 ग्राम पंचायतों में 977 कार्य प्रगतिरत हैं। इनके माध्यम से 41,945 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है और अब तक 3,68,753 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ है।
योजना के तहत ग्रामीणों को प्रतिदिन ₹300 मजदूरी भुगतान मिल रहा है। ग्रामीण अपने गांव में रोजगार की मांग कर योजना का लाभ ले सकते हैं।










