
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली, छ.ग.
दिनांक 30.08.2026 को
लोरमी पुलिस के द्वारा चोरों के ऊपर कड़ा प्रहार
➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत लोरमी पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी एवं किराना दुकान से सामान चोरी के 03 प्रकरण का किया खुलासा*
➡️ *लोरमी पुलिस ने डोगरीपारा मे हुये 02 मोटरसायकल चोरी एवं बाजारपारा लोरमी मे किराना दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी से 02 मोटरसायकल एवं अन्य जगह से 01 मोटरसायकल, किराना सामान बरामद कर 03 प्रकरण मे 03 आरोपी को भेजा गया जेल*
➡️ *थाना लोरमी पुलिस को ‘‘त्रिनयन ऐप’’ के माध्यम से चोरी के प्रकरण मे मिली बड़ी सफलता, 03 मोटरसायकल एवं किराना सामान लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये का मशरूका जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*
➡️ *लोरमी पुलिस द्वारा चोरी की रिपोर्ट पश्चात् 24 घण्टे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
➡️ *आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी मे 03 प्रकरण चोरी दर्ज कर किया गया कार्यवाही*
—00–
*थाना लोरमी:-* प्रार्थी विक्की साहू निवासी डोगरीपारा लोरमी दिनांक 29.08.2026 को थाना लोरमी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.08.2026 को अपने घर मे पुरानी इस्तेमाली मोटरसायकल टीवीएस अपाचे आरटीआर क्रमांक सीजी 10 बीवाय 2523 कीमती 70,000 रूपये को खड़ा किया था जिसे दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है कि रिपोट्र पर अपराध क्रमांक 369/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इसी तरह प्रार्थी इरफान बेग निवासी डोगरीपारा लोरमी दिनांक 29.08.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर से दिनांक 27.08.2026 को रात्रि मे मोटरसायकल पुरानी इस्तेमाली पैशन प्रो क्रमांक सीजी 10 एक्यू 9748 कीमती 25000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 369/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13.08.2026 को प्रार्थी राजू यादव निवासी बाजारपारा लोरमी के घटनास्थल बाजारपारा कन्या स्कूल के पास उसके किराना दुकान मे नगदी 1500 रूपये,01 टीन तेल, निरमा एवं अन्य सामान कीमती 8500 रूपये को चोरी कर ले गया है कि दिनांक 29.08.2026 को रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 370/26 धारा 331(4), 305(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
जिला मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा लोरमी क्षेत्र मे चोरी के प्रकरण की रोकथाम करने एवं मामला संपत्ति संबंधी अपराध का होना पाये जाने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे चोरी गये संपत्ति एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतू लोरमी पुलिस की टीम रवाना किया गया।
चोरी की पतासाजी करते हुये मुखबीर एवं तकनीकी सहायता छ.ग. पुलिस का *‘‘त्रिनयन ऐप’’* का उपयोग करते हुये सीसीटीव्ही का अवलोकन करने पर घटना स्थल के आसपास कबाड़ी सामान ब्रिकी करने वाले को घुमते पाया गया जिसका पहचान कार्यवाही करने पर मोहम्मद रफीक निवासी देवारपारा लोरमी को होना पता चलने पर मोहम्मद रफीक को हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर अपने साथी धनीराम मार्को निवासी दुल्लापुर थाना चिल्फी के साथ दिनांक 27.08.2026 को रात्रि मे डबरीपारा लोरमी मे 02 मोटरसायकल टीवीएस अपाचे, पै्रशन प्रो एवं 01 नग मोटरसायकल होण्डा एक्स ब्लैड जिसे थाना कोटा क्षेत्रान्तर्गत चोरी करना स्वीकार करने पर त्वरित लोरमी पुलिस द्वारा मोहम्मद रफीक के साथी धनीराम मार्को को भी पकड़ा गया और दोनो आरोपी (1) मोहम्मद रफीक पिता दिलदार खान उम्र 40 वर्ष निवासी देवारपारा लोरमी, (2) धनीराम मार्काे पिता शिवचरण उम्र 27 वर्ष निवासी दुल्लापुर, थाना चिल्फी के कब्जे से 02 मोटरसायकल टीवीएस अपाचे आरटीआर क्रमांक सीजी 10 बीवाय 2523 कीमती 70,000 रूपये, प्रो क्रमांक सीजी 10 एक्यू 9748 कीमती 25000 रूपये एवं 01 नग होण्डा एक्स ब्लैड मोटरसायकल बिना नंबर को बरामद कर दिनांक 29.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
इसी तरह *‘‘त्रिनयन ऐप’’* का पुनः बाजारपारा लोरमी चोरी मे उपयोग करते हुये सीसीटीव्ही अवलोकन पर अमर देवार निवासी देवारपारा लोरमी को चोरी करना पाये जाने से हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी अमर देवार पिता लक्ष्मण देवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवारपारा लोरमी के कब्जे से 01 नग तेल का टीन जिसमे 2 लीटर तेल भरा हुआ एवं 300 नगदी को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश वैष्णव (प्रभारी, थाना लोरमी), प्र.आर.दयाल गवास्कर, लिलक साहू, आर. राजू साहू, रेखराम नेताम, हेमसिंह धु्रव, ईश्वर मरावी, सुशांत पाण्डेय, युगल किशोर सै.कुलदीप सिह, दिलीप राजपूत की अहम भुमिका रही।














