अचानकमार अभ्यारण क्षेत्र के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम बिजराकछार पदस्थ वन विभाग के पैदल गार्ड पट्टा दिलाने के नाम पर हजारों रुपये वसूलने का गंभीर आरोप
मुंगेली ज़िला के लोरमी में जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से हजारों रुपये लेने का आरोप, जांच की मांग लोरमी वन विभाग के मजुरहा वनपरिक्षेत्र में पदस्थ पंचराम पैदल गार्ड पर ग्रामीणों से वन भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर हजारों रुपये वसूलने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टा दिलाने का भरोसा देकर उनसे अलग-अलग रकम ली गई, लेकिन लंबे समय बाद भी उन्हें जमीन का पट्टा नहीं मिला तो ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो वसूली गई राशि वापस कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ग्रामीणों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है वहीं उक्त वन विभाग पैदल गार्ड पंचराम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गार्ड कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान आपत्तिजनक तरीके से गालीगलौच करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं










