समर्पित संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वित्तीय साक्षरता कि दिया जा रहा है जानकारी लोगों को कर रहे हैं जागरूक

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: समर्पित गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक अनुसंधान केंद्र बिलासपुर छ.ग.संस्था, वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) सेंटर बोडला द्वारा विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत हथमुडी, कुण्डा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वित्तीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। समर्पित संस्था के अध्यक्ष डां संदीप शर्मा जी, स्टेट डायरेक्टर हितेश मिश्रा जी,पी एल खैरवार जी,क्षेत्रीय अधिकारी नसीम श्रीवास जी के कुशल मार्गदर्शन में वित्तीय साक्षरता नुक्कड़ नाटक रथ बोड़ला सेंटर ब्लॉक पंडरिया पहुंच।जाह पर cfl काउंसलर पुरुषोत्तम निर्मलकर ने जानकारी साझा करते हुए कहा यह वित्तीय साक्षरता परियोजना भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलाई जा रही परियोजना है जिसका संचालक संस्था समर्पित है नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, बैंकिंग एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव, बचत एवं बजट निर्माण, KYC तथा बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में सरल एवं मनोरंजक तरीके से जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर ठगी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV एवं बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा आवश्यकता पड़ने पर बैंक से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस जागरूकता अभियान में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार बैंकिंग व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता धुर्वे ऑफिस इंचार्ज,संजय कौशिक ब्लॉक काउंसलर विशेष योगदान रहा इस नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।










