नवोदय चयन से खैरी गांव में हर्ष का माहौल

TCN TIMES NEWS BEMETRA : साजा विकासखंड के संकुल केंद्र बोरतरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खैरी के तीन बच्चें पुष्पा जंघेल पूर्वी जंघेल वैभव जंघेल का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर गांव में हर्ष का माहौल है जैसे ही परीक्षा परिणाम आया बच्चों को बधाई वह आशीष देने के लिए बच्चों के घरों में लोगों का तांता लगा रहा बच्चों के घरों में जश्न का माहौल रहा उपस्थित सभी लोग बच्चों की इस उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
हिंदी में एक प्रसिद्ध कहावत है होनहार बिरवान के होत चिकने पात अर्थात जिस व्यक्ति में आगे चलकर कुछ बड़ा करने की क्षमता होती है उसके गुण बचपन से ही दिखाई देने लगते हैं के भाव को ये बच्चे करके दिखाए हैं ये तीनों बच्चे प्रारंभिक कक्षा से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं आखिरकार ये तीनों बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर इतनी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए और अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन किए हैं।
बच्चों की इस उपलब्धि में शाला की शिक्षिका दीपिका वर्मा का विशेष योगदान रहा है जिनका बच्चों के प्रति लगाव कठिन परिश्रम और शाला के प्रति समर्पण से यह संभव हो सका है बच्चों की इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय शासकीय प्राथमिक शाला पिपरिया के प्रधान पाठक नवोदय गुरु डोगेंद्र वर्मा के कुशल मार्गदर्शन सेवा भाव समर्पण व उनके निरंतर प्रयासों को जाता है बच्चों का नवोदय चयन होने पर शाला के प्रधान पाठक नेमी राम रजक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
