संजय सिंह प्रांताध्यक्ष,ओंकार सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री और अत्रि प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष छग शिक्षक संघ मुंगेली ने समस्त महिला शिक्षिका भगिनी को सम्मान समारोह पर आमंत्रित किया..

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ
(प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक के शिक्षकों का शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन)
प्रांतीय कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा मंडल आवासीय परिसर के पास, पेंशनबाड़ा रायपुर (छ.ग.)
TCN TIMES NEWS RAIPUR: प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह – सूचना सह आमंत्रण माननीय प्रांतीय संगठन मंत्री जी, समस्त प्रांतीय पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ संयोजक, कार्यकारिणी सदस्य, माननीय संभागीय संगठन मंत्री जी एवं समस्त संभागीय अध्यक्ष, सचिव, समस्त जिलाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री.
राष्ट्र हित, शिक्षा हित, शिक्षार्थी हित एवं शिक्षक हित के संकल्पों के साथ मातृशक्ति के चेतना, शौर्य और रचनात्मक मार्गदर्शन, समाज परिवर्तन और नव-राष्ट्र निर्माण के वैचारिक महायज्ञ
प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन व सम्मान समारोह“का दो दिवसीय आयोजन आई आर रिसॉर्ट, भलेसर मार्ग, महासमुंद में किया गया है। जिसमें आपकी गरिमामय उपस्थिति आवश्यक है…
कार्यक्रम: 19 सितम्बर शनिवार को सायं 5 बजे पंजीयन से प्रारम्भ होगा तथा द्वितीय दिवस 20 सितम्बर को सायं 4:30 बजे समापन होगा।
अपेक्षित बंधु-भगिनी:
1. सभी जिले से 20 महिला शिक्षक प्रतिनिधि,
2. समस्त जिलाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री,
3. समस्त संभागीय अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री,
4. समस्त प्रांतीय पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ संयोजक,
5. आयोजक जिला महासमुंद के जिला व विकासखंड कार्यकारिणी
6. अन्य आमंत्रित शिक्षक प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता
भवदीय
प्रांताध्यक्ष – संजय ठाकुर
कार्यकारी प्रांताध्यक्ष – उमेश भारती गोस्वामी
महामंत्री – मनोज राय
जिलाध्यक्ष – अत्रि प्रताप सिंह










