ग्राम पंचायत कोदवा बानी में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से उठे सवाल
मुंगेली। ग्राम पंचायत कोदवा बानी में आज शिव कुमार धुरु उर्फ पवन, पिता सरजू धुरु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला।
घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों के बीच हत्या की आशंका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।










