ब्रेकिंग न्यूज जमीन विवाद : दिव्यांग टीचर का गला काटा, ट्राईसाइकिल समेत शव जलाया

TCN TIMES NEWS SAKTI : आपको बता दे कि यह मामला देवानंद भारद्वाज (42) ग्राम पिहरीद के शासकीय स्कूल में पदस्थ था। दोनों पैरों से दिव्यांग था और परिवार के साथ ग्राम ज्वे में रहता था। जबकि आरोपी टीमन लाल मनहर जम्मू-कश्मीर में ईट भट्टी में काम करता है और 3 दिन पहले ही गांव वापिस आया हुआ था।
कुछ महीना पहले देवानंद भारद्धाज ने टीमन लाल मनहर से 7 लाख रुपए में जमीन खरीदने का सौदा तय किया था। टीचर ने पैसे भी दे दिए थे। लेकिन टीमन लाल ने लालच में आकर ना तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस लौटाए।
मारपीट के बाद कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा
गुरुवार 19 मार्च शाम करीब 5 बजे पान दुकान के पास देवानंद और टीमन लाल के बीच जमीन सौदे को लेकर काफी विवाद हुआ। देवानंद ने जमीन की रजिस्ट्री कराने या पैसा वापस लौटाने की बात कही, जिससे विवाद और बढ़ गया। गुस्से में टीमन लाल मारपीट करने करने लगा। झगड़ के बाद जब देवानंद वापस घर लौट रहा था। तभी सूनसान जगह में आरोपी टीमन वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से उसने कई वार किए थे।
पुलिस जांच में जुटी
मामला छत्तीसगढ़ की शक्ति जिला
