बिलासपुर: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से शुरू हुई रात्रि उड़ान सेवा
श्री विष्णुदेव साय ने किया नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण, रायपुर के लिए रवाना हुए
31 करोड़ की लागत से 3 सी आईएफआर अपग्रेड, अब रात में भी उड़ानें संभव

TCN TIMES NEWS BILASPUR: बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से आज रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए।
विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री जी के साथ रात्रि कालीन उड़ान में रायपुर गए।उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3 सी वीएफआर से 3 सी आई एफ आर श्रेणी में उन्नत करने के लिए कुल 31 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से कार्य किया गया है। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए ने 6 फरवरी 2026 को 3 सी आई एफ आर एवं रात्रि संचालन की अनुमति प्रदान की थी।














