पंडरिया : शिकारियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए वन्यजीव बायसन

TCN TIMES NEWS PANDRINYA: पंडरिया नगर के कुछ किमी दूर जंगल में एक घायल बायसन (गौर) पिछले एक सप्ताह से दर्द में भटकते दिख रहे हैं। आशंका जताया जा रहा है कि शिकारियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस वन्यजीव का वन विभाग ने उपचार कर जंगल में छोड़ तो दिया है। जानकारी के अनुसार इस वन्यजीव को तीर से शिकार करने की कोशिश किया गया है।
बायसन का दाहिना अगला पैर बुरी तरह घायल है, पैर घायल होने के वजह से चलने की स्थिति में नहीं है, ग्रामीणों ने बताया की बायसन को क्रांति बांध के पास सगौना जंगल क्षेत्र में घूमते देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार बायसन की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को भी सूचना दी गई है।
