पंडरिया: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्या ग्रुप द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ

TCN TIMES NEWS PANDRINYA: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्या ग्रूप द्वारा एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने भी हिसा लिया.
यह बिसेसरा पुल के पास स्थित प्राचीन एकांतेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ.वातावरण पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।यह आयोजन भव्या ग्रुप द्वारा लगातार पांचवें वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न किया गया । ग्रुप से निधि श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, नंदिता ठाकुर , ममता ठाकुर ,मधु सिंगरोल,विनीता धुर्वे,सपना श्रीवास्तव ,निशा वर्मा, पूजा साहू उपस्थित थे.
