कवर्धा जिला ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, प्रदेश में कवर्धा जिला का अलग ही पहचान
TCN TIMES NEWS KAWARDHA: कवर्धा जिला में 1 लाख 42 हजार 482 ग्रामीण परिवारों को मिला रोजगार सर्वाधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने और सर्वाधिक दिव्यांगजनों को काम देने जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर्स में प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
आपको बता दे कि मनरेगा के तहत जिले में कुल 58 लाख 54 हजार 40 मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके साथ ही 1 लाख 42 हजार 482 ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया, जो जिले को इस श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर ले गया। बड़ी बात यही रही कि विशेष रूप से दिव्यांगजनों को रोजगार देने में भी कबीरधाम ने संवेदनशीलता और सक्रियता दिखाई एवं विशेष भूमिका रहा । जिले में 2538 दिव्यांगजनों को 58 हजार 493 मानव दिवस का रोजगार प्रदान किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
बात करे कवर्धा जिला कि महिलाओं की तो मनरेगा में महिलाओं की जिसमें जिले में 1 लाख 30 हजार 160 महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें 29 लाख 33 हजार 959 मानव दिवस का रोजगार मिला है एवं नारी को सशक्त बनाया है। जानकारी के अनुसार इस कार्य को देखते हुए कवर्धा जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि योजना के माध्यम से महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य हुआ है।
अभी तक 124 करोड़ से अधिक का मजदूरी भुगतान हो चुका है
