पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस.सिंहदेव का सोमवार को होगा ग्राम महली में आगमन..

TCN TIMES NEWS PANDRINYA: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सरगुजा महाराज टी.एस.सिंहदेव (टी.एस.बाबा जी) दिनांक 05/04/2026 दिन सोमवार को लगभग सायं 05 बजे उनका आगमन एवं प्रवास ग्राम महली में होगा जहां वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कर विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

अधिवक्ता अवनीश कश्यप एवं कांग्रेस कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष पूर्व मई माह में भी आदरणीय सरगुजा महाराज पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस.बाबा जी का ग्राम महली में आगमन होना था किंतु अपरिहार्य कारणों से उक्त दौरा एवं प्रवास कार्यक्रम स्थगित हो गया था।
अवनीश कश्यप ने बताया कि बहुत ही व्यस्त एवं बेशकीमती समय निकालकर बाबा साहब ग्राम महली आ रहे हैं इसलिए उनके दौरा कार्यक्रम को देखते हुए ग्राम महली में ग्राम पंचायत महली के पूर्व सरपंच रघुराई चंद्राकर जी के निज निवास में कार्यक्रम की लगभग सम्पूर्ण तैयारी पूरी जा चुकी है कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अशोक कश्यप जी,रघुराई चंद्राकर, अवनीश कश्यप, रामू चंद्राकर, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता जी-जान लगाकर भिड़े हुए हैं। श्री अशोक कश्यप ने बताया कि सरगुजा महाराज टी.एस.सिंहदेव जी का हमारे ग्राम महली में आगमन हमारे लिए गर्व की बात है उनका स्वागत एवं आवभगत करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है सभी कांग्रेसजनों में उत्साह एवं उमंग का माहौल है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

श्री कश्यप ने क्षेत्र की जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आप सभी कांग्रेसजनों का निजी कार्यक्रम है उक्त कार्यक्रम में सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनावें। उक्त कार्यक्रम में सहभागिता लेना एवं कार्यक्रम को सफल बनाना आपकी नैतिक जिम्मेदारी एवं दायित्व है। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता कांग्रेस कार्यकर्ता सहित तमाम विंग एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
