बेमेतरा : जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 एम्बुलेंस..

TCN TIMES NEWS BEMETRA: प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 31 मार्च को 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
जिला चिकित्सालय बेमेतरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू एवं साजा विधायक ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंसों को रवाना किया।
