महिलाओं के नाम पर भूमि पंजीयन शुल्क में 50% की छूट..
महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक और ठोस और प्रभावी कदम..
TCN TIMES NEWS CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने महिलाओं के नाम पर भूमि पंजीयन शुल्क में 50% की छूट देकर उन्हें स्वामित्व का अधिकार और आर्थिक मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया है।
यह सिर्फ एक रियायत नहीं, बल्कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर, सम्मानित और सशक्त बनाने का हमारा स्पष्ट संकल्प है – ताकि हर महिला आगे बढ़े, संपत्ति की मालिक बने और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य गढ़े।
