शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में परीक्षा परिणाम घोषित

TCN TIMES NEWS KAWARDHA: पंडरिया. विकासखंड पंडरिया के शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। शाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 1ली से 4थी तक के बच्चों को अंकसूची वितरित की गई, वहीं कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।
इस अवसर पर प्रधान पाठक राजेश कुमार पात्रे, शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर, पंच प्रतिनिधि जयसिंह एवं शिक्षाविद रामस्वरूप यादव उपस्थित रहे।
मेधावी छात्रों में कक्षा पहली से प्राची व काजल, दूसरी से निधि व सागर, तीसरी से दिव्यांका व अमृता, चौथी से कामाक्षी व अमित और पांचवीं से विनय व अंकित ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रधान पाठक पात्रे ने विद्यार्थियों बधाई देते हुए कहा शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व का निर्माण करती है। शिक्षक बांधेकर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने पालकों से भी अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें ताकि आगामी सत्र में वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
