आरुषि ने 88.33प्रतिशत अंक हासिल कर किया नाम रोशन

TCN TIMES NEWS KUNDA: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल पंडरिया मे कक्षा 9 वी में अध्यनरत मेघावी छात्रा आरुषि साहू ने स्थानीय वार्षिक परीक्षा में 88.33.प्रतिशत अंक हासिल कर संस्था मे प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया। इन्होंने पढ़ाई के साथ साथ विविध शैक्षिक गतिविधियां , निबंध, पत्र लेखन, भाषण, खेलकूद पेंटिंग , क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
छात्रा आरूषि बचपन से ही पढाई लिखाई मे रूचि रखती है। गत वर्ष शैक्षिक गतिविधियों एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा मुख्यमंत्री के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए , प्राचार्य विकाश शुक्ला व्याख्याता,गीताराम साहू, थानुराम साहू, विद्या पटेल, राहुल, मनीष कुमार, धीरज बघेल, प्रज्ञा देवांगन, शैक्षिक समन्वयक उत्तम लॉयल ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।


