पंडरिया: गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए.. जनपद सदस्य अंबिका गोलू राम सोनवानी ने बोर खनन करवाया..

TCN TIMES NEWS KUNDA: कुंडा ग्राम पंचायत ओढ़डबरी के ग्राम लोखान में पानी की समस्या को देखते हुए 15वे वित्त मद से बोर खनन कार्य का पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया गया है।
जिसमें ग्राम लोखान में कुंडा क्षेत्र के लोकप्रिय,जनपद सदस्य अंबिका गोलू राम सोनवानी प्रतिनिधि एवं ग्राम के सरपंच अशोक कुर्रे जी पंच उमा कुर्रे बाबू दास तिलक साहेब सेफ खान धर्मेंद कुर्रे रामप्रसाद एवं ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जनपद सदस्य अंबिका गोलू सोनवानी प्रतिनिधि ने लोगों के समस्या का तत्काल निराकरण बोर खनन करवाकर किया और आगामी दिनों में भी कोई समस्या रहेगी उसको भी समस्या को हल करने का आश्वासन दिया ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर देखने को मिला।


