पंडरिया : सभी टंकियो में पेट्रोल डीजल की स्टॉक ना के बराबर, सुबह से जनता इस टंकी से उस टंकी भटकते दिखे.. स्थिति गंभीर
TCN TIMES NEWS PANDRIYA: जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कमी या संकट की स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की नियमित आपूर्ति लगातार जारी है। लेकिन 2 दिनों से देखा जा रहा है कि पंडरिया अंतर्गत सभी टंकियों की स्थिति बहुत ही कमजोर लग रहीं है।
आपको बता दे कि तेल विपणन कंपनियों द्वारा समय-समय पर सप्लाई उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन लोगों में भय इतना हो गया है कि जनता जरूरत के अनुरूप ज्यादा ही पेट्रोल डीजल खारिद रहे है।
आपको बता दे कि तेल कंपनियों द्वारा हाल ही में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
पंडरिया पेट्रोल टंकी में पेट्रोल डीजल की कमी
आपको बता दे की पंडरिया अंतर्गत 7 पेट्रोल पंप आता है। इन सातों पेट्रोल टंकियां में पेट्रोल डीजल की मात्रा ज्यादा नहीं है, सुबह से ही पेट्रोल डीजल के लिए जनता इस टंकी से उस टंकी भटकने को मजबूर था।
अधिकारी कहते हैं कि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल है लेकिन ये उसके विपरीत है। इस पर शासन को ध्यान देते हुए जनता की समस्या का निवारण करते हुए उचित मात्रा में पेट्रोल डीजल की आपूर्ति करने की मांग जनता करती है।
कृषि कार्य बाधित
पेट्रोल डीजल की कमी से सभी वर्गों को तो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को देखने को मिल रहा है। क्योंकि कृषि कार्य करने के लिए ट्रैक्टर की जरूरत पड़ता है। और डीजल पेट्रोल ना मिलने से कृषि कार्य ठप हो रहा है।


