बीजागोड़ राज झेरिया धोबी समाज का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्गों का किया सम्मान
जिला कोर कमेटी धोबी समाज कि अनुशंसा पर रामगोपाल निर्मलकर ग्राम बीजागोड़ को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर सम्मान किया गया
समाज के निर्धन छात्र-छात्राओं का सहयोग एवं निर्धन कन्याओं के विवाह में राज परिक्षेत्र समाज आर्थिक मदद करें – जिला अध्यक्ष अनिल रजक
TCN TIMES NEWS BEMETRA: झेरिया धोबी समाज बीजागोड़ राज का वार्षिक सम्मेलन ग्राम कोंगिया कला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ ईस्ट गुरु संत गाडगे एवं नातिन धोबिन माता के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर प्रारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्गों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि समाज के निर्धन छात्र-छात्राओं एवं निर्धन कन्याओं के विवाह में राज परिक्षेत्र समाज आर्थिक मदद करें और अपने बच्चों को मोबाइल का सही उपयोग कर शिष्टाचार, संस्कार एवं धार्मिक सत्संग देकर अंतर जातिय विवाह से समाज को बचाया जा सकता है ताकि समाज प्रगति पर बाधा न आवे। महासचिव राजेंद्र निर्मलकर ने कहा कि सभी पदाधिकारीयों को सामाजिक नियमावली का पालन करना अनिवार्य है नियमावली सबके लिए बराबर रहना चाहिए। महिला जिला अध्यक्ष कविता रजक , प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर ,जिला प्रवक्ता शिव निर्मलकर,आईटी सेल जिला अध्यक्ष हरि निर्मलकर,शांता निर्मलकर ने समाज में युवाओं की भागीदारी, शिक्षा एवं समाज में नशा पान से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

धोबी समाज जिला कोर कमेटी के अनुशंसा पर साजा ब्लॉक ग्राम बीजागोड़ के रामगोपाल निर्मलकर को धोबी समाज का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष परमानंद रजक ,राज अध्यक्ष रोमन निर्मलकर , सचिव दुलार निर्मलकर, उपाध्यक्ष रामनाथ निर्मलकर, कोषाध्यक्ष रामजी निर्मलकर, सोनू निर्मलकर ,लीलाधर निर्मलकर,श्रीराम निर्मलकर, रामलाल निर्मलकर, दुकालू निर्मलकर, बलराम निर्मलकर,तारण निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर ,तुलाराम निर्मलकर सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं स्वजातीय जन उपस्थित रहे।


