कवर्धा: भीषण गर्मी में बिजली की कटौती.. गर्मी से बेहाल नगरवासी
TCN TIMES NEWS KAWARDHA : इस बार गर्मी अपने चरम पर है वही कवर्धा के कई नगरों में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच घोषित और अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
आपको बता दे कि पूर्व में ही मेंटेनेंस के नाम पर पहले ही 8 से 9 घंटे तक बिजली बंद रखी जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कभी भी अचानक बिजली गुल हो रही है।
दिन के साथ रात में भी बार-बार बिजली बाधित होने से आमजन, व्यवसायी और विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है। व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है।
लोगों की मांग है कि बिजली कटौती के कारणों में जल्दी सुधार लाए और जनता को बिजली कटौती से निजात दिलाए।


