जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने विधायक भावना बोहरा का किया आभार व्यक्त

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 की विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने क्षेत्र की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान हेतु विधायक भावना बोहरा ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्यवाही करवाई, जिससे आमजन को राहत मिली है। विशेष रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, खराब ट्रांसफार्मर का त्वरित प्रतिस्थापन तथा खार सड़क में मुरमीकरण कार्य कराए जाने से ग्रामीणों को बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है।ग्राम पंचायत रैतापारा डोगरिया कला चरखुरा कला दंशरगपुर एवं अन्य आश्रित ग्राम के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने कहा कि विधायक भावना बोहरा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही हैं। उन्होंने जनहित में किए गए इन कार्यों के लिए विधायक का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को लेकर विधायक का सहयोग और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहेगा।


