मुंगेली/बीजातराई: सनातन धर्म विरोथी आश्रम निर्माण..लगभग 500 की संख्या मे अज्ञात व्यक्तियों का जमावड़ा..सनातन देवी देवताओं के खिलाफ बाते

TCN TIMES NEWS MUNGELI: आवेदक दिनेश कुमार सोनी, सर्व हिन्दू समाज, सनातन हिन्दु रक्षा मंच बीजातराई एवं समस्त क्षेत्रवासी द्वारा इस आशय का आवेदन प्रस्तुत किया गया है कि ग्राम बीजातराई मे सनातन धर्म विरोथी आश्रम निर्माण किया जा रहा है।
जिसमे लगभग 500 की संख्या मे अज्ञात व्यक्तियों का जमावड़ा रहता है, जो गांव में जाकर सनातन देवी देवताओं को नही मानने एवं प्रूजा पाठ नहीं करने को कहते है, जिससे थार्मिक भावना आहत हो रहा है।
उक्त आश्रम निर्माण कार्य पर रोक लगाकर आश्रम निर्माण का जांच कराकर दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही करने शिकायत किया गया है।
तत्संबंध में नायब तहसीलदार मुंगेली से प्रतिवेदन लिया गया है प्रतिवेदनानुसार ग्राम बीजातराई प.ह. नं. 01, रा. नि.मं.- खैरा सेतगंगा, तहसील व जिला मुंगेली स्थित भूमि खसरा नंबर 480, 481/2, 482, 499/1, 499/4, 499/5 कुल रकबा 2.359 है.
कृषि भूमि आपके नाम पर दर्ज है। उक्त भूमि को बिना व्यपवर्तन कराए आपके द्वारा आश्रम निर्माण किया जा रहा है ।
अतः आपको निर्देशित किया जाता हे कि आप निर्माण कार्य को तत्काल बंद करे तथा उक्त संबंथ में अपना जवाब दिनांक 18/6/2026 को इस न्यायालय मे स्वतः या अपने मान्य अभिकर्ता के माध्यम से प्रस्तुत करे। निर्धारित दिवस तक जवाब प्रस्तूत नही करने पर आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगें
प्रतिलिपि :–
1. नायब तहसीलदार मुंगेली- 1 (खैरा- सेतगंगा) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु ।
2. थाना प्रभारी, फास्टरपुर-सेतगंगा को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। आप उक्त निर्माण
कार्य तत्काल बंद करावे एवं अनावेदक द्वारा स्थगन आदेश की अवहेलना किये जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे ।
3. हल्का प्रटवारी प.ह.नं. 01, कोहड़िया, तहसील मुंगेली को सूचनाथ्थ एवं आश्यक कार्यवाही हेतु।
4. अविदक दिनेश कुमार सोनी, सर्व हिन्दू समाज, सनातन हिन्दु रक्षा मंच बीजातराई एवं समस्त।


