कुंडा : शक्ति केंद्र कोलेगांव के बूथ क्रमांक 228 कोलेगांव..श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया..

TCN TIMES NEWS PANDRIYA: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन एवं जिला भाजपा संगठन कवर्धा ,तथा भाजपा मंडल कुंडा के आह्वान पर आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में शक्ति केंद्र कोलेगांव के बूथ क्रमांक 228 कोलेगांव स्थानीय कमेटी एवं ग्रामीण जनों के साथ मनाया गया।
जिसमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की संकल्प को याद किया गया, जिसमें एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो संविधान नहीं चलेगी, भारतीय जन संघ के संस्थापक और भारत की एकता व अखंडता के प्रबल समर्थक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को नमन किया गया.
जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में शक्ति केंद्र संयोजक श्री श्रवण कुमार साहू जी कार्यक्रम के साथ में बूथ अध्यक्ष, कृष्ण कुमार साहू जी परमेश्वर साहू जी डॉ संतोष साहू जी बिकलेश साहू हिरऊ साहू बलदाऊ साहू लक्ष्मण साहू शिवसिग चौहान विष्णु साहू अशोक यादव हज़ारी साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे.


